सिमडेगा, जुलाई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में एक माह से लगातार हो रही बारिश के बाद जिले में धान रोपनी का कार्य शुरु हो गया है। रविवार को सदर प्रखंड के गोतरा नयाटोली सहित कई प्रखंडों में धान रोपनी किया गया। मौके पर आसपास के गांव से काफी संख्या में महिलाएं धान रोपनी करने पहुंची थी। इस वर्ष पहली बार धान रोपने को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा गया। लोग मस्ती करते हुए धनरोपनी करने में व्यस्त रहे। किसान नीरज ने बताया कि धान का बिचड़ा जून माह के शुरूआत में ही पटावन से किए थे। इस कारण मानसून का बारिश शुरू होते ही रोपनी शुरू कर दी गई है। बता दें कि जिले में 15 जून से लगातार हो रही अच्छी बारिश खरीफ फसल के लिए वरदान बनकर बरसी है। बारिश के बाद खेतों में रौनक आ गई है। किसान बदाम, पेचकी बीज की बुआई करने में जुटे हैं। वहीं धान का बिचड़ा भी डालना श...