शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की डिजिटल उपस्थिति तमाम प्रयासों के बावजूद नहीं बढ़ पा रही है। इसे लेकर महानिदेशक ने समीक्षा बैठक में चिंता जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के संकेत दिए हैं। प्रदेश के 1,32,680 परिषदीय स्कूलों में नामांकित करीब एक करोड़ 29 लाख 29 हजार 687 बच्चों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज होनी है, लेकिन लक्ष्य से काफी कम उपस्थिति सामने आ रही है। दो जनवरी को जारी प्रदेश स्तरीय आंकड़ों के अनुसार डिजिटल उपस्थिति में 10 जनपद सबसे फिसड्डी हैं, जहां महज साढ़े पांच फीसदी के आसपास ही बच्चों की उपस्थिति दर्ज हो पा रही है। इन जिलों में उन्नाव, गोंडा, महोबा, श्रावस्ती, बहराइच, बिजनौर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बस्ती और गाजीपुर शामिल हैं। वहीं कौशांबी, प्रयागराज, भदोही, बागपत, बुलंदशहर, बाराबंकी, मिर्जापुर और खी...