फिरोजाबाद, नवम्बर 7 -- बिना किसी सूचना के लगातार नौ दिन से गायब एक फार्मासिस्ट (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामबदन राम ने अचानक सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जाटऊ का निरीक्षण करते हुए फार्मासिस्ट के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल में गंदगी नजर आई जिसको लेकर उन्होंने साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ के साथ एमओआईसी भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.