लोहरदगा, दिसम्बर 23 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।लोहरदगा के एसपी सादिक अहमद रिजवी के निर्देश पर कुडू थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को नेशनल हाईवे 75 कुड़ू रांची रोड पर हेजला पिकेट के नजदीक के नजदीक अवैध रूप से 14 गोवंशीय पशु लोड एक पिकअप वाहन को पकड़ा। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गौ तस्करों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान मंगलवार को हेंजला पिकेट के पास गौ तस्करी के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में एक पिकअप वाहन नंबर बीआर 26 जीसी 3898 को चेकिंग करने का इशारा किया, तो चालक कुछ दूर पहले ही वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीछा किया लेकिन अंधेरा और कुहासा होने और झाड़ियां का फायदा उठाकर पिकअप का ड्राइवर खलासी भागने में सफल रहे। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो नंबर जेएच01 ए ए 4056 जिसमें कुदुश अंसारी उर्फ टिंकू और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.