जौनपुर, दिसम्बर 29 -- जौनपुर, संवाददाता। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी आसमान में बादल बने हुए हैं। सुबह से घनी बदरी छाई हुई है। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरने के बाद भी ठंड गलन में तनिक कमी नहीं आई है। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस है। सुबह लोग सो कर उठे तो रविवार की तरह बदली का सामना करना पड़ा। शीतभरी पछुआ हवा भी चल रही है। इससे ठंड और गलन बरकरार है। लोगों ने किसी तरह ठिठुरते कांपते सुबह के रोजमर्रा कार्य निपटाए। पशुपालकों को अपने पशुओं को चारा पानी देने, गोबर उठाने में दिक्कत हुई। पशुशाला गीली हो जाने से पशु रातभर खड़े खड़े बिताने को मजबूर रहे। लगातार बदली रहने से पशुशाला सूख नहीं रही है। इंटर तक के स्कूल बंद होने से छोटे बड़े सभी बच्चों को राहत मिली है। नौ बजे के बाद तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.