लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। करीब 12 बजे तक कोहरे का असर बना रहा। इसके बाद मौसम ने करवट ली और लगातार दूसरे दिन तेज धूप खिली। धूप निकलने से दोपहर के समय लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शीतलहर की वजह से सर्दी का असर बना रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई और पारा 14 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में मामूली सुधार के बावजूद 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही तेज सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। शहर और ग्रामीण इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.