सहरसा, दिसम्बर 30 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में तीसरे दिन भी कड़ाके की ठंड जारी रहा। ठंड से शहर सहित ग्रामीण इलाकों के लोग ठिठुरते रहे। सोमवार को भी सूर्य का भी दर्शन नहीं हुआ। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वही न्यूनतम तापमान में कमी रही। तीन दिनों से जहां अधिकतम तापमान एक समान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में कमी रही। बुधवार को भी 15 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को 5 घंटे प्रति किलो मीटर रफ्तार से हवा चलने से कनकनी काफी अधिक रही। दिन में हवा चलने से कोहरा में कमी रही। लेकिन कनकनी सबसे अधिक रही। लोगों को लगातार पड़ रहीं ठंड से खासे परेशानी हो रही है। खासकर गरीबों को ठंड आफत बनने लगी है। गांवों में झो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.