जमशेदपुर, अगस्त 25 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर में बहने वाली दोनों नदियों स्वर्णरेखा और खरकाई का जलस्तर लगातार तीसरे दिन खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। स्वर्णरेखा नदी 96 सेंटीमीटर तो खरकाई नदी खतरे के निशान से पूरे दो मीटर ऊपर बह रही है। स्वर्णरेखा का खतरे का निशान 121.50 जबकि खरकाई का 129 मीटर है। बताया जाता है कि ओडिशा के बैंकवेल डैम के कुछ गेट खोले गये हैं। इसके कारण नदियों में अधिक पानी आ गया है। अन्यथा कल शाम से जलस्तर में कमी आने लगी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.