मैनपुरी, जनवरी 11 -- लगातार तीसरे दिन मौसम साफ रहने और धूप खिलने से दिनचर्या सामान्य होने लगी है। सुबह से धूप निकलने से सर्दी से तो राहत मिल ही रही है साथ ही रुके पड़े कार्यों को भी लोग अंजाम देने लगे हैं। बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। आने वाले फरवरी माह में सहालग है। दुकानदारों बिक्री के लिए सामान स्टॉक कर रहे हैं। साफ हो रहे मौसम से बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। खरीदारी से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। जनपद में लगभग 20 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ी। घना कोहरा भी छाया रहा। बीते आठ जनवरी तक घना कोहरा और भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा। बीते तीन दिन से कोहरे से राहत तो मिल ही गई है साथ ही सुबह से ही धूप खिलने से दिनचर्या भी धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। लोग सुबह से ही अपने कार्यों में जुट जाते हैं। हालांकि बाइक आदि वाहनों से सफर करने वाले ...