टिहरी, जुलाई 2 -- राजमार्ग से सटे तुंणगी गांव में लोनिवि के सड़क कटिंग का भूस्खलन रोकने के लिए लगाये गये पुश्ते के तीसरी बार धंसने से कई सवाल उठ रहे हैं। पुश्ता धसने से यहां नव निर्मित घरों के जमींदोज होने की स्थिति बन गयी है। लोनिवि ने तीन वर्ष पूर्व तुणगी भटकोट मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया था। सड़क कटिंग से तुंणगी गांव निवासी नेत्रसिंह व लखन सिंह का नवनिर्मित घर भूंधसाव की चपेट में आ गया था। आनन-फानन में लोनिवि ने यहां पुश्ता लगवाया। मगर यह पुश्ता कुछ दिन बाद ही ढह गया। 2023 में यहां जिला योजना में 5 लाख लागत का पक्का पुश्ता व प्रभावितों के घर तक के लिए रास्ता बनाया गया। लोनिवि का बनाया गया यह पुश्ता रास्ते सहित छह माह में ही ढह गया। इसके चलते नेत्रसिंह व लखन सिंह के परिवार को आने-जाने की मुश्किल बढ़ गयी। करीब डेढ़ साल बाद इस मार्च ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.