बलिया, जुलाई 24 -- रामगढ़ (बलिया)। गंगा नदी के जल स्तर में घटाव का क्रम जारी है। लगातार घटाव होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में राहत की उम्मीद जग गयी है। बस्तियों से बाढ़ का पानी बाहर निकल गया है। बाढ़ के पानी के साथ आये मलबों से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे गंगा नदी का जल स्तर 58.190 मीटर दर्ज किया गया। लगातार घटाव पर होने के बाद भी नदी यहा खतरा विन्दु 57.615 मीटर से 58 सेमी ऊपर बह रही है। जल स्तर मे एक सेमी प्रति घंटे का घटाव बना हुआ है। बाढ़ का पानी बैरिया तहसील के सुघरछपरा, दूबेछपरा, गोपालपुर, उदयीछपरा, नदी पार के नौरंगा, भुआलछपरा के साथ ही एनएच -31 के दक्षिण दिशा के सदर तहसील अंतर्गत मझौवा मठिया, जगछपरा, शुक्लछपरा, गायघाट आदि गांवो से बाहर निकल आया है। बस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.