अल्मोड़ा, दिसम्बर 13 -- मटेला गांव में गुलदार का आतंक इन दिनों काफी बढ़ गया है। लगातार गुलदार दिखने पर अब वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाया दिया गया है। साथ ही वन कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्र में गश्त भी की। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत से लोग परेशान हैं। मटेला में भी लगातार गुलदार दिखाई दे रहा था। लोगों की ओर से इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। शनिवार रेंजर मोहन राम आर्या के निर्देश पर वन कर्मियों ने मटेला व आसपास के क्षेत्रों में गश्त की। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया। लोगों को ऐहतियात बरतने, घरों के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने, झाड़ियों को काटने, स्कूल के छात्र-छात्राओं व जंगल जाने वाली महिलाओं को समूह में जाने, रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर ना निकलने, पालतू मवेशियों को बाहर खुले में न छोड़ने आदि की भी सलाह द...