बांका, जून 11 -- बांका। एक संवाददाता बांका जिला में लगातार गर्मी का कहरा बरप रहा है। तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को भी पारा का तेबर रहा। ऐसा मौसम बीमारियों का कारण भी बन रहा है, क्योंकि मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान 39 डिग्री से अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि आगामी दो तीन दिनों में बारिश की संभावना है तथा इसके बाद ही लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इधर बांका सदर अस्पताल में भी गर्मी के कारण बीमार लोगों की संख्या इलाज के लिए पहुंचने वालों की बढ रही है। डॉक्टरों ने भी लोगों का परहेज से रहने की सलाह दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.