मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। प्रदेश के इटवा जनपद के सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोटर्स कालेज के मैदान पर चल रहे राज्य स्तरीय सीनियर ओपन स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता , मिर्जापुर मंडल टीम लगतार दूसरे दिन अपनी जीत के सफर को कायम रखा। शुक्रवार को हुए लीग मैच में मिर्जापुर मंडल की टीम ने 1-0 से बस्ती को हराया l टूर्नामेंट 10 मार्च तक चलेगा। मिर्जापुर टीम का दूसरा मैच बस्ती साथ खेला गया। जिसमें पहले हाफ के 25 मिनट में आशीष कुमार सिंह ने बेहतरीन गोलकर मिर्जापुर को 1- 0 से बढ़त दिलाया l अंतिम क्षण तक यह गोल कायम रहा और मिर्जापुर की टीम विजई रही l टीम के कोच मोहम्मद तुफैल,जिला फुटबाल संघ के सचिव आरिफ नजमी ने टीम की जीत पर बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.