दरभंगा, मार्च 17 -- मनीगाछी। तारडीह प्रखंड के लगमा गांव स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम परिसर में गत एक मार्च से शुरू होकर 15 दिनों तक चलने वाला लक्षचंडी एवं अति विष्णु महायज्ञ रविवार को पूर्णाहुति के साथ ही संपन्न हो गया। 15 दिनों तक दुर्गा सप्तशती, श्रीमद्भागवत सहित अन्य पुराणों के पाठ के साथ ही वेद मंत्रों के सस्वर पाठ से गुंजायमान इस क्षेत्र का भक्तिमय बना वातावरण शांति बोध के रूप में परिणत हो गया था। दो हजार से अधिक ब्राह्मणों का एक साथ संगम इस क्षेत्र के लोगों को संभवत: पहली बार देखने को मिला। इस अवधि में यह क्षेत्र तीर्थ स्थल के रूप में बना रहा। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इसे देखने एवं यज्ञ पुण्य प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से पहुंचते रहे। बताया गया कि सनातन धर्म में यज्ञ की महिमा सर्वोपरि बतलाई गई है। शतपथ ब्राह्मण ग्रन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.