बांका, फरवरी 5 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड की ओर से आ रही एक हाईवा ट्रक से लगभग 70 लाख रुपये मूल्य की 3,474 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मार्ग से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएचओ राज रतन,अनीश कुमार, राकेश कुमार, पवन कुमार, शम्भु सिंह एवं चंदन कुमार सझोतरी पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान हंसडीहा की ओर से आ रही हाईवा जेएच 02 पी 3828 पर संदेह हुआ। जब वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई तो गिट्टी के नीचे छुपाकर रखी गई कार्टूनों में भरी 3,474 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब...