रामगढ़, मार्च 30 -- रामगढ़। एसपी अजय कुमार शनिवार को रामगढ़ थाना का निरीक्षण किया। इस क्रम में थाना प्रभारी को अपराध व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। एसपी के थाना पहुंचते ही सर्वप्रथम पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। पुअनि (वायरलेस ऑपरेटर) भगतू महतो के टर्न आउट में कमी पाई गई। उन्हें भविष्य में इसे सुधारने की नसीहत दी गई। अन्य सभी का टर्न आउट सही पाया गया। इस दौरान एसपी ने रामगढ़ थाना में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों का निरीक्षण किए। इस क्रम में भवन, शौचालय, चाहरदिवारी, संतरी पोस्ट, सरकारी सम्पति, स्वीकृत बल, विस्फोटक अधिनियम,आयुद्ध एवं गोली-बारूद्ध भण्डार, विष अधिनियम , उत्पाद शुल्क और अफीम अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.