बोकारो, मार्च 21 -- इस वर्ष 11वीं में जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गुरुवार को डीपीएस बोकारो में करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता करियर काउंसलर रांची के संस्थापक व निदेशक विकास कुमार उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को 10वीं के बाद करियर के विभिन्न आयामों, उनसे संबंधित अवसरों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही जीवन में सफलता के कई गुर भी सिखाए। उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, सीए, सिविल सर्विसेज, फैशन-टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुनहरे भविष्य के बारे में बताया। बोर्ड व प्रतियोगी परीक्षाओं में संतुलन पर चर्चा करते हुए उन्होंने मेडिकल, इंजीनियरिंग की परीक्षाओं, उनसे संबंधित संस्थानों में सीट की उपलब्धता, नामांकन-प्रक्रिया एवं रैंकिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.