पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। इसे प्लानिंग की कमी कहिए या फिर होमवर्क को लेकर अधूरी कवायद। फ्लाईओवर रोशन करने के बाद छतरी चौराहा को जगमग करने की तकरीबन हो चुकी तैयारियों के बीच दूधिया रोशनी को लगाए गए पोल हटाए जाने लगे। तैयार प्रोजेक्ट के लोकार्पण से पूर्व नगर पालिका ने रोशनी के लिए लगने वाले पोल डिवाइडर से हटा कर किनारों पर लगाने का निर्णय लिया है। अचानक इस रोलबैक से शहरी हैरान हैं। छतरी चौराहे को शहर का दिल माना जाता है। शहर के एकमात्र फ्लाईओवर पर पिछले दिनों नगर पंचायत नौगवां पकड़िया ने एलईडी से केसरिया रोशनी की थी। इसके बाद नगर पालिका ने शहर में सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट बनाया। फ्लाईओवर को चमकाने के बाद छतरी चौराहे पर डिवाइडर के बीच पोल लगा कर दूधिया रोशनी के लिए 10-10 पोल लगाने का निर्णय किया गया। यह पोल दोनों ही तरफ लगा कर कनेक्शन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.