गया, जून 15 -- आमस की सांवकला पंचायत के वार्ड छह में लगाया गया मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट लगने के बाद से ही नहीं जल रहा है। इससे वार्ड के लोगों में नाराजगी है। शांतनु पाठक, संतोष मिश्रा, रामबली यादव, टिंकू मिश्रा आदि ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत करने के लिए लाइट के नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर कई बार कॉल किया। लेकिन कोई उनका कॉल रिसीव ही नहीं करता। इस वजह वे इसकी शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। जबकि पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि लाइट किसी निजी कंपनी द्वारा लगाई गई है। जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यह हाल आमस प्रखंड के कई वार्डों का है। जहां लाइट लगने के बाद से जल नहीं रहा है। इस वजह दूधिया रोशनी से जगमग होने की जगह वार्ड की गलियों में अंधेरा पसरा हुआ है। मुखिया मनोज यादव ने भी कई वार्डों में नहीं जलने की बात बताई है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.