कौशाम्बी, मई 31 -- विद्युत उपकेंद्र बजहा के मैनापुर गांव में एक सप्ताह बाद पहले जला ट्रांसफॉर्मर लगने के 24 घंटे में ही जल गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्यापत है। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से कर दी है। मैनापुर गांव के शैलेंद्र कुमार, अमरजीत और गुड्डू निषाद ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। गर्मी में लोड बढ़ने से बीते 24 मई को ट्रांसफॉर्मर जल गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने एक सप्ताह बाद शुक्रवार को ट्रांसफॉर्मर बदल कर लगाया था। लेकिन, ओवरलोड के चलते ट्रांसफॉर्मर 24 घंटे के भीतर ही दोबारा जल गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। गांव के मूलचंद्र निषाद, विजय यादव, कृष्णा, रामचंद्र और सुनील का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.