आजमगढ़, फरवरी 7 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के मुख्य चौराहे पर 10 वर्ष पूर्व साढ़े छह लाख रुपये की लागत से सांसद निधि से लगी फ्लड लाइट चंद दिनों बाद ही खराब हो गयी। फ्लड लाइट खराब होने से मुख्य चौक पर अंधेरा होने से चोर-उचक्के सक्रिय हो गए हैं। पूर्व सांसद डा. बलिराम के निधि से साढ़े छह लाख रुपये की लागत से 10 वर्ष पूर्व बरदह मुख्य चौक पर जब फ्लड लाइट लगी तो क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर छा गयी थी। फ्लड लाइट जलने से रात तक चौराहा पर रौनक रहती थी। लेकिन लोगों की यह खुशी पर चंद ही दिनों में ग्रहण लग गया। फ्लड लाइट खराब हो जाने के बाद आज तक इसे बनवाया नहीं गया। जिससे चौराहे पर अंधेरा छाया रहता है। अंधेरा होने से क्षेत्र में चोर-उचक्कों की सक्रियता बढ़ गयी है। क्षेत्र के संजय राय व पंकज शुक्ला ने कहा कि बरदह मुख्य चौक के पास ही ...