भागलपुर, जनवरी 29 -- बड़हिया। शराब, शराबी एवं अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 इंदुपुर मिर्जागंज निवासी स्व बिंदेश्वरी प्रसाद के पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम थाना के समक्ष एनएच 80 वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया, जिसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उसे उत्पाद थाना ले जाकर ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई गई तथा रेफरल अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस द्वारा आवश्यक कानून...