लखीसराय, जनवरी 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। कई दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद रविवार को लखीसराय जिले में मौसम साफ रहने से लोगों ने कुछ राहत की सांस ली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन चढ़ने के साथ धूप खिली, जिससे ठंड का असर कुछ हद तक कम हुआ। धूप निकलते ही लोग घरों से बाहर निकले और बाजारों में रौनक लौटती नजर आई। काफी दिनों बाद मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी। दिन के समय धूप निकलने से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को राहत मिली। लोग धूप का आनंद लेते हुए दुकानों, सब्जी बाजार और अन्य आवश्यक कामों के लिए बाहर निकले। ठंड के कारण पिछले कई दिनों से सन्नाटे में डूबे बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी, जिससे दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। कई दुकानदारों ने बताया कि लगातार ठंड और कोहरे के कारण कारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.