भागलपुर, फरवरी 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवददाता सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा शनिवार को बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में लखीसराय ने रोमांचक मुकाबले में जमुई को छह विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। आयुष रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को मुंगेर बनाम लखीसराय मुकाबला खेला जाएगा। मामू ने बताया कि टॉस जीतकर लखीसराय ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने 48.2 ओवर में 311 रनों का स्कोर खड़ा किया। जमुई की ओर से विशाल ने 108 गेंदों पर 124 रनों की बेहतरीन पारी खेली। लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक, सुरेंद्र ने दो-दो विकेट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.