भागलपुर, मार्च 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी (2025-26) में सोमवार को जमुई बनाम लखीसराय के बीच मैच खेला गया। लखीसराय ने जमुई पर चार विकेट से जीत दर्ज की। मंगलवार को लखीसराय और मुंगेर के बीच मैच खेला जाएगा। यह जानकारी बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। लखीसराय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जमुई की टीम ने 38 ओवरों में 10 विकेट खोकर 154 रनों का स्कोर बनाया। जमुई की ओर से प्रिंस कुणाल ने 26 रन, रवि ने 20 रन और कुमार दिनकर ने 24 रनों का योगदान दिया। लखीसराय की ओर से अभिषेक ने तीन विकेट, शिवम और विनोद ने 2-2 विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय टीम ने 30.2 ओवरों में ही छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.