लखीसराय, फरवरी 20 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के मद्देनजर लखीसराय शहर को सुंदर, प्रदूषण मुक्त और हरियाली से परिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के दिशा-निर्देश पर नगर परिषद द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण है, बल्कि स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर आम नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना भी है। अधिकारियों ने खुद संभाली कमान: अभियान की शुरुआत के दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों और कर्मियों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर खुद पौधा लगाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि शहर की सुंदरता और स्वास्थ्य सीधे तौर पर यहाँ की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.