जहानाबाद, दिसम्बर 2 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के लखीसराय टोला छोटकी अहरा के समीप लगी 11 केवी के एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर को अज्ञात चोरों के द्वारा चुरा लिया गया है। इस मामले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर शैलेश कुमार के बयान पर घोसी थाना में अज्ञात चोरों के विरुध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में जूनियर इंजीनियर ने उल्लेख किया है कि ट्रांसफार्मर के कोयाल चोरी होने से बिजली विभाग को 64000 से ज्यादा का नुकसान हुआ है। ट्रांसफार्मर के कवाल चोरी होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है पहले जहां बिजली के अल्मुनियम को तार को चोरों के द्वारा चुरा लिया जाता था अब ट्रांसफार्मर के कयाल की चोरी की घटना ने लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया है कि आखिर इतनी भारी ट्रांसफार्मर को चोरों ने किस प्रकार चोरी कर ली। तत्काल पुलिस मा...