भागलपुर, फरवरी 14 -- लखीसराय । एक प्रतिनिधि आगामी 17 फरवरी से प्रारंभ होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सभी 25 केंद्रों पर शनिवार को केंद्र अधीक्षकों के सामने विक्षकों ने योगदान दिया। इस वर्ष जिले में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें जिला मुख्यालय स्तर पर 11 तथा प्रखंड मुख्यालय स्तर पर 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन के लिए केंद्राधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि इस बार मैट्रिक परीक्षा में कुल 22,247 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 11,382 छात्र एवं 10,415 छात्राएं हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में 5,020 छात्र एवं 5,262 छात्राएं सहित कुल 10,282 परीक्षार्...