भागलपुर, मार्च 10 -- रामगढ़ चौक। तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरहाट मुसहरी में रंगों का त्योहार होली के मद्देनजर थाना अध्यक्ष राजाराम शर्मा के नेतृत्व में शराब कारोबारी के विरुद्ध रविवार देर रात्रि को छापेमारी की गई। पुलिस ने इस दौरान 13 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया। लेकिन पुलिस की भनक मिलते हैं शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.