भागलपुर, मार्च 6 -- सूर्यगढ़ा। थाना क्षेत्र के एन एच 80 पर अलीनगर के पास एक स्कार्पियो गाड़ी के गत बुधवार की रात में दुर्घटना ग्रस्त होने से आधा दर्जन बाराती के घायल होने की सूचना है।यह बारात गाड़ी चानन के सिंहचक गांव से निस्ता गांव आ रही थी। गाड़ी के एक पेड़ में टक्कर मार देने से चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार ये मामूली रुप से घायल थे । इन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया था। थानाध्यक्ष भगवान राम के अनुसार बारात गाड़ी थी और कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.