भागलपुर, फरवरी 24 -- चानन, निज संवाददाता। खुटूकपार पंचायत स्थित पचाम ठाकुरबाड़ी परिसर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के निर्देश पर सात दिवसीय निःशुल्क योग शिविर मंगलवार से शुरू हो गया। शिविर का उद्घाटन पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी आनंदी मंडल, मसूदन यादव एवं उपेन्द्र दास द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। योग शिविर में आनंदी मंडल द्वारा लोगों को योग कराया जा रहा है। इस बाबत उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी को योग करनी चाहिए। नियमित योग से मन प्रफुल्लित रहता है। मौके पर सुरेश यादव, रामावतार यादव, सुभाष भगत, जदु साव, रामचन्द्र यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...