भागलपुर, अगस्त 4 -- बड़हिया, एक संवाददाता। लखीसराय प्रखंड क्षेत्र के बालगुदर में एक महिला को सोमवार की सुबह घरेलू कार्यों के दौरान सांप ने डस लिया। डसने की घटना के तुरंत बाद परिजन महिला को बड़हिया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की तत्परता से उसका इलाज किया गया और स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया। जानकारी अनुसार बालगुदर निवासी गेनौरी राम की 35 वर्षीय विवाहित पुत्री सुनीता कुमारी रोज़ की तरह घरेलू कार्यों में व्यस्त थी। तभी अचानक एक विषैले सांप ने उनके पैर में काट लिया। जैसे ही परिवार को घटना की जानकारी हुई महिला को तुरंत रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने तत्काल इलाज आरंभ किया। जिससे सुनीता की स्थिति में सुधार हुआ। ज्ञात हो कि हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश और जल जमाव की वजह से सांप, कीड़े-मकोड़े एवं अन्य जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.