भागलपुर, जनवरी 6 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में आगामी 23 जनवरी को वसंत पंचमी के अवसर पर होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर माता सरस्वती की प्रतिमाओं का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। ठंड और घने कुहासे के बावजूद मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इस समय मूर्ति निर्माण का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है। शहर के प्रभात चौक, सियाराम पंडित पचना रोड, फूलों पंडित, लखीसराय स्टेशन के पास, पंजाबी मोहल्ला, सब्जी मंडी के पीछे के अलावा इस वर्ष महावीर स्थान पुरानी बाजार में भी बड़े पैमाने पर सरस्वती प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन सभी स्थानों पर अलग-अलग आकार और स्वरूप की तीन दर्जन से अधिक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। बाजारों में धीरे-धीरे सरस्वती पूजा की रौनक भी दिखने लगी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.