लखीसराय, अप्रैल 20 -- लखीसराय। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सीबीएसई पटना के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सुनैना नगर बायपास स्थित सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में किया गया। कक्षा प्रबंधन विषय पर केंद्रित कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए लगभग 60 शिक्षक-प्रतिभागी सक्रिय रूप से सहभागिता निभा रहे हैं। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को प्रभावशाली कक्षा संचालन, सकारात्मक शैक्षिक अनुशासन एवं समकालीन शिक्षण विधियों से सुसज्जित करना है। प्रशिक्षण सत्रों में व्यावहारिक गतिविधियां, केस स्टडीज़ और संवाद आधारित मॉड्यूल शामिल हैं। जिससे प्रतिभागियों को अपने शिक्षण कौशल को और अधिक सशक्त करने का अवसर मिल रहा है। प्रशिक्षण का मार्गदर्शन दो अनुभवी हर्ष दिव्य और अनुप कुमार देय द्वारा किया जा रहा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.