जमुई, मार्च 1 -- कजरा। एक संवाददाता सड़क दुर्घटना में दो छात्रों के बुरी तरह से घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। प्राप्त सूचना के अनुसार पोखरामा गांव निवासी निरोज सिंह का पुत्र कन्हैया कुमार एवं अजय सिंह का पोता आदित्य कुमार बाइक पर सवार होकर कजरा बाजार से अपना गांव पोखरामा जा रहा था। इसी दौरान माधोपुर- पोखरामा पथ पर कजरा थाना के निकट बाइक दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में दोनों छात्र कन्हैया एवं आदित्य को काफी चोटें आई है। स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों युवक को सूर्यगढ़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.