भागलपुर, दिसम्बर 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले के कजरा थाना क्षेत्र स्थित श्रृंगी ऋषि धाम में कथित अनियमितताओं, मनमानी व धमकी भरे व्यवहार के खिलाफ स्थानीय आदिवासी समुदाय का आक्रोश गुरुवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष जिला मुख्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के पास विरोध करते हुए पूरे मामले की जांच तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि धाम परिसर में वर्षों से कार्यरत सफाईकर्मी, गार्ड एवं अन्य सेवा पदों पर कार्य करने वाले लोगों को नियमित रूप से भुगतान नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनका जीवन यापन प्रभावित हो रहा है। आदिवासियों ने जिलाधिकारी को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि धाम के पार्किंग सिस्टम एवं चंदा संग्रहण की व्यवस्था में भारी अनियमितता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में पार्किंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.