भागलपुर, मार्च 19 -- कजरा। शराब के नशे में धुत होकर भाई के साथ गाली गलौज करना युवक को महंगा पड़ गया। भाई ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शराबी भाई को स्थानीय पीरी बाजार थाना को सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घोसैठ गांव निवासी मोहम्मद वादो का पुत्र मोहम्मद रियाज शराब के नशे में अपने भाई मोहम्मद इजहार को गाली गलौज कर रहा था, जिस पर उसके भाई ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर उसे स्थानीय पीरी बाजार थाना को सुपुर्द कर दिया। शराब पिए जाने की पुष्टि होने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया। गिरफ्तारी की पुष्टि पीरी बाजार थाना ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.