भागलपुर, जनवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। 9 जनवरी को राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के अवसर पर ज़िला प्रशासन, लखीसराय द्वारा जिले के प्रवासी प्रतिभाओं को समर्पित री-कनेक्ट फोरम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 एवं 10 जनवरी 2026 को ऑनलाइन एवं ऑफ़लाइन माध्यम से दो दिवसीय विमर्श-गोष्ठी के रूप में संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों के अनुभवों को साझा करना तथा लखीसराय जिले को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर बेहतर पहचान दिलाने के उपायों पर सार्थक चर्चा करना है। राष्ट्रीय प्रवासी दिवस का ऐतिहासिक महत्व है। 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। उनके प्रवासी जीवन के अनुभवों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। इसी स्मृति में यह दिवस प्रवासी भारतीयों के योगदान, उपलब्धियों और विश्व मंच पर भार...