भागलपुर, जनवरी 29 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशन में शुक्रवार की रात सभी थानाध्यक्षों एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों द्वारा व्यापक स्तर पर रात्रि पैदल गश्ती की गई। इस दौरान मद्य-पदार्थों एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने तथा अपराध-नियंत्रण को लेकर विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों एवं सीमावर्ती मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पैदल गश्ती के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिसकर्मी सी टी भी बजाते हुए चल रहे थे वहीं, वाहन जांच के दौ...