भागलपुर, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में मद्य पदार्थों एवं अवैध अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर प्रभावी रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विगत मंगलवार की रात्रि में विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन वाहन एवं व्यक्ति जांच की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल देखा गया। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों को रोककर उनकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की खुलवाकर सघन तरीके से निरीक्षण किया गया, ताकि किसी भी प्रकार के अवैध मद्य पदार्थ, हथियार या संदिग्ध सामग्री की तस्करी को रोका जा सके। इसके साथ ही वाहन चालकों के कागजात, लाइसेंस और पहचान पत्रों की भी जां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.