भागलपुर, फरवरी 24 -- चानन, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वासकुंड, कछुआ के 40 स्कूली बच्चों को राजगीर के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। भलूई मुखिया प्रदीप पासवान, पूर्व जिप सदस्य मसूदन यादव के शिक्षक पुत्र केदार यादव, श्रवण दास, स्कूल प्रधान मिसी सोरन द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूली बच्चों के साथ वहां पदस्थापित विशिष्ट शिक्षक सिकेश पासवान, नवल प्रसाद, बीपीएससी शिक्षिका पांडेय रोशनी बिंदवासिनी, बंदना कुमारी, सचिव छोटी देवी, दशरथ कोड़ा, मनोज कुमार, दशरथ कोड़ा भी साथ गए। यह यात्रा छात्रों को बिहार के इतिहास और सांस्कृतिक धरोधर से जोड़ने का उदेश्य रखती है। कछुआ के अलावा जगुआजोर के सकूल प्रधान रविशंकर कुमार द्वारा भी बच्चों को परिभ्रमण पर ले गया। इस प्रकार की यात्राएं विद्यार...