भागलपुर, जनवरी 12 -- लखीसराय। एक प्रतिनिधि मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल लाली पहाड़ी में एक बार फिर मेला का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सैलानी लाली पहाड़ी पहुंचते हैं। खासकर मकर संक्रांति के दिन लोग दही-चूड़ा खाने के बाद परिवार और दोस्तों के साथ यहां घूमने आते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन जाता है। लाली पहाड़ी के आसपास मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। पहाड़ी के ऊपर और नीचे दोनों स्थानों पर अलग-अलग तरह की गतिविधियां देखने को मिलती हैं। पहाड़ी के ऊपर खाने-पीने और पूजा-पाठ से जुड़ी दुकानों के साथ-साथ अन्य प्रकार की दुकानें भी लगती हैं, जहां लोग प्रसाद, खिलौने और घरेलू सामान की खरीदारी करते हैं। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.