भागलपुर, जनवरी 3 -- कजरा । एक संवाददाता क्षेत्र में पड़ रही भीषण ठंड और लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन के साथ-साथ पशु-पक्षियों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। कड़ाके की ठंड के कारण कई जगहों पर पशु-पक्षियों की मौत की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे पशुपालकों और पर्यावरण प्रेमियों में चिंता का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में रहने वाले मवेशी, खासकर बछड़े, बकरियां और मुर्गियां ठंड की चपेट में आ रहे हैं। पर्याप्त आश्रय और गर्म व्यवस्था न होने के कारण कमजोर पशुओं की हालत तेजी से बिगड़ रही है। वहीं तालाबों और जलाशयों के आसपास रहने वाले पक्षी भी ठंड से प्रभावित होकर मृत पाए जा रहे हैं। पशुपालकों का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण पशुओं ने चारा कम खाना शुरू कर दिया है, जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। पशु चिकित्सकों के अनुसार ठंड में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.