भागलपुर, मार्च 21 -- कजरा,एक संवाददाता। बेमौसम बारिश से रबी फसल को नुकसान हो रहा है। गुरुवार एवं शुक्रवार को अचानक बदली छा गयी और फिर रुक-रुक कर बारिश होने लगी। कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवा भी चली है जिससे रबी के फसल को नुकसान होने की आशंका है। इस बे मौसम बरसात से रबी फसल को नुकसान होने की आशंका है। कजरा एवं पीरी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रबी की फसल की खेती की जाती है। इन दिनों खेत में गेहूं, चना, सरसों और मसूर की फसल पक कर तैयार है। किसानों ने इसकी कटनी भी शुरू कर दी है। किंतु अधिकांश किसानों के रबी की फसल की कटनी अभी चल ही रही है। पकी हुई रबी की फसल पर बारिश और तेज हवा के झोंके तथा ने नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा और बारिश की बूंदों से रबी के दाने झड़ रहे हैं। कहीं बारिश और तेज हवा से इन गेहूं और सरसों के पौधे झुक गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.