भागलपुर, जनवरी 6 -- कजरा, एक संवाददाता। मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा बिहार की बेटी को लेकर दिए गए बयान ने प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है। बयान सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर सामाजिक संगठनों तक तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस राहुल प्रियंका सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमर सिंह ने इसे बिहार की महिलाओं और बेटियों का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है, वहीं सत्तापक्ष सफाई और बयान के अर्थ को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। महिला संगठनों और छात्र संगठनों ने भी बयान की निंदा करते हुए दोषी व्यक्ति से सार्वजनिक माफी की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग बयान को लेकर अपनी-अपनी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.