भागलपुर, अगस्त 9 -- बड़हिया। एक संवाददाता प्रखंड के खुटहा पूर्वी पंचायत स्थित चेतन टोला के वार्ड संख्या चार में जलजमाव के बीच डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व गोविंद सिंह के 70 वर्षीय पुत्र उमेश सिंह के रूप में हुई। जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह वे घर से संभवतः शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के सामने बने गड्ढे में रहे तेज जलधारा के बीच फंसकर हादसे के शिकार हो गए। परिजन दिनभर उनकी खोजबीन करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को घर से करीब 100 मीटर दूर जल की सतह पर उनका शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला के सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद खुटहा गंगा घाट पर उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। बाढ़ आपदा में हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.