भागलपुर, दिसम्बर 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान में तथा संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के सहयोग से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन पिपरिया प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-4 वलीपुर एवं रामनगर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रमुख प्रतिनिधि श्री रामविलास शर्मा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अभिशाप है, जिसे समाज से समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी देने पर न केवल विवाह रुकवाया जाएगा, बल्कि संबंधित बालिकाओं की शिक्षा की भी व्यवस्था की जाएग...