भागलपुर, जनवरी 29 -- कजरा, एक संवाददाता। लखीसराय जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और छात्रों को व्यवहारिक व नवाचारी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला शिक्षा विभाग ने प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस पहल की है। राज्य कार्यालय पटना के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय के आदेश पर जिले के सभी आठ प्रखंडों में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिले के मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा पीबीएल के लिए नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को परियोजना आधारित शिक्षण पद्धति की अवधारणा से अवगत कराना तथा कक्षा-कक्ष में इसके प्रभावी उपयोग हेतु उन्हें प्रशिक्षित करना है। जिला कार्यक्रम पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.