भागलपुर, फरवरी 2 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के समीप सोमवार को पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। घटना एक दुकान के सामने घटी, जहां देखते ही देखते विवाद ने तूल पकड़ लिया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे से इलाके में परेशानी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शत्रुघ्न साहू एक मकान की खरीदारी की प्रक्रिया में हैं। बताया जा रहा है कि उक्त मकान के मालिक ने पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार से लाखों रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज की राशि की वसूली को लेकर रंजीत कुमार की ओर से मकान पर "मकान विवादित है" का बैनर लगाकर संपर्क नंबर भी लिखा गया था। आरोप है कि शत्रुघ्न साहू द्वारा उस बैनर और लिखे नंबर को मिटा दिया गया, जिससे विवाद और भड़क गया। इसी ...